“काम बोलता है” मोदी जी का सिपाही- रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, अब बिहार में गूंज रहा नाम

बिहार 27 जुलाई 2026- पश्चिम चंपारण जिले के समाजसेवा और संगठन के दम पर अपनी अलग पहचान बना रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रूपेश पाण्डेय की कामयाबी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

रूपेश पाण्डेय पिछले कई वर्षों से जिला चम्पारण की जनता के बीच रहकर गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं की मदद में जुटे हुए हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जैसे कामों के कारण उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

BJP संगठन में सक्रिय रूपेश पांडेय युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ने और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव के कारण जिला चम्पारण के गांव-गांव में उन्हें लोग “सेवक नेता” के नाम से भी जानते हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चल कर हाल ही में बीजेपी पार्टी द्वारा रूपेश पाण्डेय को दी गई नई जिम्मेदारियों के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि रूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में बगहा में पार्टी और मजबूत होगी।

रूपेश पांडेय का कहना है कि “राजनीति सेवा का माध्यम है। मेरा लक्ष्य जिला चम्पारण का विकास और यहां के युवाओं को रोजगार व शिक्षा के अवसर दिलाना है। मैं हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनूंगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि रूपेश पाण्डेय जैसे युवा नेता ही समाज और संगठन दोनों को नई दिशा दे सकते हैं। उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता बगहा की राजनीति में एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

Similar Articles

Most Popular