डिफ़ेंस उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली धमकी, FIR दर्ज और पुलिस जांच जारी

विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फिर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को लूथरा को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आए, जिसमें उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई पिछली फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई और उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने की बात कही गई।

इस मामले में दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में FIR No. 120/2025 और अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में FIR No. 173/2025 पहले से ही दर्ज है। साहिल लूथरा ने हाल ही में दिल्ली पुलिस आयुक्त को ईमेल के जरिए ताजा धमकियों की सूचना दी है। पुलिस ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इन कॉल्स के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के होने की आशंका जताई जा रही है।

Similar Articles

Most Popular