शाहरुख खान का नया परफ्यूम बना लोगों का नया फेवरेट, Gen Z से मिल रहे हैं जबरदस्त रिव्यूज़… आखिर कौन सा है ये ब्रांड?

शाहरुख खान का नया परफ्यूम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉन्च के बाद से ही इसकी फ्रेगरेंस, लॉन्ग लास्टिंग परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील को लेकर लगातार रिव्यूज़ सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि सिर्फ शाहरुख खान के फैन्स ही नहीं, बल्कि Gen Z और फ्रेगरेंस लवर्स भी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इसे अपनी नई पार्टी फ्रेगरेंस बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इसकी लॉन्गेविटी और प्रोजेक्शन ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। फ्रेगरेंस कम्युनिटीज़ में भी इसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है, जहां इसे अपनी कीमत के हिसाब से एक दमदार परफॉर्मर बताया जा रहा है.

युवा उपभोक्ताओं के बीच प्रीमियम परफ्यूम्स की बढ़ती मांग के बीच यह लॉन्च ऐसे समय में आया है, जब लोग सिर्फ किसी सेलिब्रिटी के नाम पर नहीं, बल्कि प्रोडक्ट की क्वालिटी और परफॉर्मेंस के आधार पर भी अपनी पसंद तय कर रहे हैं। यही वजह है कि शुरुआती चर्चा के बाद अब फोकस इस परफ्यूम की खुशबू और उसके लंबे समय तक टिके रहने पर आ गया है.

बताया जा रहा है कि यह परफ्यूम खास तौर पर समर पार्टीज़, नाइट आउट्स और इवनिंग आउटिंग्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें फ्रूटी और वुडी नोट्स का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो इसे सामान्य समर फ्रेगरेंस से अलग बनाता है। इसके साथ ही इसमें 20 प्रतिशत फ्रेगरेंस ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे फ्रांस से आयात किया गया है.

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर शाहरुख खान का यह चर्चित नया परफ्यूम कौन सा है, तो इसका जवाब है Denver Intense Eau De Parfum, जिसे हाल ही में भारत के भरोसेमंद men’s fragrance brand Denver ने लॉन्च किया है.

Similar Articles

Most Popular